Thursday, 23 November 2017

Relationship

Relationship... यहां मैं रिलेशनशिप की बात जिस संदर्भ में बात कर रहे है वो ये की आजकल हम अक्सर लोगो के सोशल साइट्स पर स्टेटस देखने को मिल जाते हैं..
In a relationship with....
Finally in a relationship..
और हद तो ऐसे स्टेटस को देखकर हो जाती है
After a long time... Finally in a relationship..After six months of breakup..Wooww
मतलब यार कोई रिश्ता या संबंध इतना कमजोर होता हैं की कुछ महीनों में ही खत्म हो जाते है..
कुछ दिन पहले हम सारे दोस्त आपस में बैठकर बातें कर रहे थे तो हमारी ही एक फ्रेंड बोलती है "कि लोगो को यक़ीन नहीं होता कि मेरे अभी तक सिर्फ तीन रिलेशनशिप रहे और मै चार महीनों से सिंगल हूँ, मेरे सारे कॉलेज के फ्रेंड्स बोलते है कि तू इतनी गुड लुकिंग है फिर भी सिर्फ तीन रिलेशनशिप रहे अभी तक और चार महीने से सिंगल,बट यार इतनी जल्दी प्यार नही होता मुझसे।"
मतलब उन्नीस साल की लड़की तीन रिलेशनशिप..और प्यार का नाम मतलब कुछ भी, प्यार का क्या मतलब है यार मज़ाक है क्या..या प्यार कोई सरकारी ऑफिस है जिसमें रिलेशनशिप नाम की पोस्ट होती है उस समय-समय पर कर्मचारियों की अदला बदली होती रहती है, या फिर कोई टेंडर है आज की बोली में टेंडर किसी और को मिल गया 2-4 महीने बार दोबारा टेंडर पास होगा तब अप्लाई कर सकते है..।
जब दो लोगो बेस्ट फ्रेंड से आगे बढ़ जाते है तो उसको रिलेशनशिप का नाम दे देते है लेकिन आज तक समझ नही आया कि इस रिलेशन का नाम हैं क्या दोस्त नही तो फिर क्या प्यार? अगर प्यार है तो 2-3 महीनों में खत्म कैसे हो गया...और कभी कभी तो ऐसे खत्म होता है कि फिर वो दो लोग जो अभी तक रिलेशनशिप में थे अब दूसरे की शक्ल तक देखना पसंद नहीं करते और हद तो तब हो जाती हैं जब वो एक दूसरे के लिये इस तरह की बाते करते है
जैसे-"लड़का बोलता है एटीएम बनाकर रखा था यार कोई प्यार प्यार नही था,अबे भाई timepass था,वैलेंटाइन डे की के लिए पटाई थी सिर्फ..उससे ज्यादा हॉट मिल गयी अब तो
लड़की बोलती है ठरकी था सिर्फ लड़की चाहिए थी..कूल नही था,सुट्टा तक नही मरता था
यार क्या है यार..प्यार पैसो के लिए होता हैं या ठरक शांति के लिए? या फिर प्यार कोई season है कभी हॉट तो कभी कूल.. या प्यार साथ मे सुट्टा मारने के लिए होता है?
नहीँ... प्यार ये तो कभी नहीं हो सकता है because love is one of the purist thing or feeling..जो न खत्म होती है ना कोई खत्म कर सकता है...
रिलेशनशिप कोई गलत चीज नहीं है हम एक स्वतंत्र देश के निवाशी है हमे पूरी आजादी हैं लेकिन रिश्ते नाम एक शब्द को खराब न करे बल्कि उसको जीए और निभाये दुनियां आपके रिश्ते का example दे सकारात्मक रूप से... हैं हो सकता है एक या दो रिश्ते टूट जाते है नही हो पाती बातें सही लेकिन 4-5 रिश्ते टूटना फिर तो कही न कही आप मे कमी है...तो अच्छे रिश्ते बनाओ और निभाओ...नही तो सिर्फ अच्छी दोस्ती राखो खुश रहोगे क्योंकि रिश्ता टूटने से वो दर्द होता हूं जो हम पता भी नहीं लगा पाते..बाकी प्यार करो यार दुनिया मे आये हो तो लव कर लो..वैसे भी दुनिया प्यार और रिश्तों की डोर पर ही चल रही है...
तो जाओ और ढूंढो अपना प्यार और बनाओ एक अम्बुजा सीमेंट जितना मजबूत रिश्ता जो किसी से न टूटे... 

No comments:

Post a Comment

https://youtu.be/WWleK6ZHnmg