Sunday, 24 December 2017

Merry Christmas

25 दिसम्बर यानी क्रिसमस का त्योहार,यीशु के जन्म की खुशी में मनाया जाने वाला त्योहार, बच्चों का इस त्योहार को लेकर खास उत्साह होता है या ये कहे कि सन्ता से गिफ्ट मिलने की उत्सुकता।
बात ये है क्या सांता होता है,क्या सच मे कोई हमारे लिए गिफ्ट लाता है और सिर्फ 1 दिन के लिए ही कोई हमारे लिए कुछ करता हैं। सवाल कई है जबाव पता नहीं ,वैसे मेरे हिसाब से हर किसी की ज़िंदगी में santa होता है और एक से ज्यादा santa होते, शुरुआत माता-पिता से करते है वैसे तो माता पिता तो स्वयं ईश्वर का रूप होते है,माँ जो 9 महीने तक सहज कर रखती है और फिर जन्म देकर ज़िंदगी का ज़िंदगी का सबसे बड़ा उपहार देती है क्योंकि ज़िन्दगी ही नहीं मिलती तो कौन santa और कौन सा गिफ्ट? और ज़िंदगी मिलने के बाद पिता ,जो हमें उँगली पकड़ कर हमें चलना सिखाता है इस दुनियां से रूबरू कराता है और जो हमे ज़िदंगी जीना सिखाता है ,जो बिना कहे हमारी सारी इच्छाओं को पूरा कर देता है जो न जाने कितने तोहफे हमे देता है वो पिता जो हमेशा ही santa होता अपने बच्चे के लिए...। एक शिक्षक जो हमे अनुशासन,आर्दश सिखाता है,जो हमे क़ाबिल बनाता है जो हमें एक सभ्य और शिक्षित इंसान बनाता है । भाई/बहन जिनसे हम लड़ते है लेकिन हमेशा एक दूसरे की care करते है। एक सच्चा दोस्त जो जिससे हम हर बात शेयर करते है जो किसी से नही कर पाते जो हमेशा हमेशा हमे क्रिटिसाइज करते हुए मोटिवेट करके हमारा मोरल डाउन नहीं होने देता है। पति/पत्नी जो जन्मो जन्म साथ रहने के कसमें और वादों के साथ एक दूसरे को बिना बताए हर रोज ना जाने कितने उपहार एक दूसरे को देते हैं।
तो भाई अभी तो इतने ही santa याद आ रहे हैं, बात ये है कि हर किसी के जीवन मे बहुत से santa होते है जो हमारी wishes पूरी करते है बस हमे उनकी आदत हो चुकी होती है तो हम उनके होते हुए भी बाहर santa खोजते है जबकि हमारा santa हमारे आसपास ही होता है और हम भी किसी न किसी के santa होते ही हैं ...तो जाओ और अपना santa से मिलो और उनके santa बनो भी...chalo wish-wish खेलें।
Merry Christmas....

No comments:

Post a Comment

https://youtu.be/WWleK6ZHnmg