Thursday, 4 January 2018

Hindustan

हम अक्सर विकास की बात करते है developing india ,digital india, लेकिन सोचने वाली बात है क्या सच मे विकास हो रहा है विकास है क्या ? हिंदुस्तान कहाँ विकसित हो रहा है हिंदुस्तान देखना जरूरी है उन्न लोगो के लिए जो विकास और डिजिटल इंडिया की बात कर हर है
हिन्दुस्तान केवल AC तथा Heater वाले कमरों में नहीं बसता हैं,एक हिन्दुस्तान वो भी हैं जहां लोग खुले आसमान के नीचे अपनी जिंदगी बिताते हैं।
हिंदुस्तान केवल बड़ी-बड़ी इमारतों में नहीं बसता, एक हिंदुस्तान ऐसा भी जहाँ लोगों के पास सिर ढकने को छत नहीं है लोगो की ज़िंदगी चील चिलाती धूप और कड़ाके की सर्दी में गुजरती है
हिन्दुस्तान केवल luxary गाड़ियों में नहीं चलता हैं,एक हिन्दुस्तान वो भी हैं जहां लोगों के पास पैरों में पहनने के लिये कुछ नहीं हैं।
हिन्दुस्तान केवल Dominos,MC Donald's,CCD,Barista, आदि में नहीं बसता,एक हिन्दुस्तान वो भी हैं जहां लोगों के पास खाने तक के लिए भी कुछ नहीं हैं।
हिन्दुस्तान केवल lee cooper,reebok,woodland,आदि के showrooms में नहीं बसता,एक हिन्दुस्तान वो भी हैं जहाँ लोगों के पास तन ढकने के लिये कपड़े तक नहीं हैं।
हिंदुस्तान केवल बड़े बड़े होटल,रेस्टोरेंट, क्लब,बार मे नहीं बस्ता ,एक हिंदुस्तान ऐसा ही कूड़े के ढेर में अपनी पेट की कग बुझाने की उम्मीदें ढूंढता हैं
हिंदुस्तान क्रेडिट कार्ड,डेबिट कार्ड वाले लोगों का नही हैं एक हिंदुस्तान ऐसा भी है जहां लोगों के पास अपनी मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करने तक के लिए भी पैसे नही है।
एक हिंदुस्तान ऐसा भी जहाँ पक्की सड़के नही है,जहां स्वास्थ् सेवाओं की समस्या हैं, जहाँ शिक्षा व्यवस्था की हालत खराब है,जहाँ इंटरनेट और wifi तो बहुत दूर की बात है बिजली और मोबाइल नेटवर्क तक नहीँ हैं।
हिन्दुस्तान बहुत बड़ा हैं,तो developing India बोलने वालो कभी हम सबके उस देश को हिन्दुस्तान/भारत को देखो जो
सीमा पर देश की सुरक्षा में लगा है,
जो छोटे -छोटे बच्चों के रूप में होटलों,फैक्टरियों में काम कर के अपना बचपन गवाँ रहा है

हम सब हिन्दुस्तान ही हैं बस अपने अंदर के देश प्रेम को जगाने की देरी हैं।

No comments:

Post a Comment

https://youtu.be/WWleK6ZHnmg